रोहतक। जीएसटी विभाग द्वारा टैक्स की चोरी करने वालों से रिश्वत के मामले में सीबीआई को की गई शिकायत के आधार पर टीम ने बीती रात सोनीपत व रोहतक में अधिकारियों के घर दबिश दी। जीएसटी के इन अधिकारियों की सोनीपत में भनक लगने पर सीबीआई की टीम ने इनकी लोकेशन लेकर इनके ठिकानों पर जैसे ही दबिश दी यह सभी वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि टीम ने लोकेश को ट्रेस करते हुए पीछा किया तो सेक्टर तीन में रहने वाले एक वरिष्ठ अधिवक्ता के बेटा जो कि जीएसटी विभाग में सुप्रिडेंट है ने चलती गाड़ी से लाखों रुपए की नगदी गाड़ी से बाहर फेंक दी, जिसे सीबीआई की टीम ने बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि यह राशि रिश्वत के तौर पर ली गई थी। टीम को रास्ते में चकमा देकर भागा अधिकारी सीधे अपने आवास पर पहुंचा, तभी सीबीआई टीम भी पीछा करते हुए घर पर पहुंच गई। बताया जा रहा कि सीबीआई टीम ने सुप्रिडेंट के घर से लाखों रूपये की नकदी व अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। सीबीआई टीम ने जीएसटी विभाग के अन्य तीन अधिकारियों के यहां भी दबिश दी, लेकिन रेड की सूचना मिलने पर तीनों अधिकारी भूमिगत हो गए। सीबीआई टीम ने यह कारवाई जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा एक व्यापारी से रिश्वत मांगने की शिकायत पर की है। हालांकि जिले के किसी भी अधिकारी ने इस संबंध में कोई भी जानकारी से इंकार कर दिया। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031