कांकेर और केशकाल बॉर्डर पर सोमवार देर रात करीब ढाई बजे 3 वाहनों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। आग से 2 ट्रक और एक पिकअप पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। वहीं एक ड्राइवर बुरी तरह से झुलस गया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। बीच सड़क पर 3 गाडिय़ों में लगी भीषण आग के कारण यातायात ठप पड़ गया। इससे नेशनल हाईवे- 30 पर गाडिय़ों की लंबी कतारें लग गईं। तीनों गाडिय़ां आग की लपटों में बुरी तरह से घिरी हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की ओर से लौह अयस्क लेकर रायपुर की ओर एक ट्रक आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक कांकेर से जगदलपुर की तरफ जा रहा था, तभी एक पिकअप वाहन जो कांकेर से जगदलपुर जा रहा था, उसने अपने सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रहे खाली ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31