रायपुर. पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर का पत्र क्र. – पुमु /प्रशासन/ ए-15 (भर्ती-नामांकन)/M.1156/2023/नवा रायपुर, दिनांक 24.04.2023 के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर व्यापम द्वारा सूबेदार/उपनिरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर पदों हेतु मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 26, 27 एवं 29 मई 2023 को किया गया । उक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइटvyapam.cgstate.gov.inपर दिनांक 05-06-2023 को प्रदर्शित किया गया तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के उपरांत अगले चरण हेतु पात्र परीक्षार्थियों की सूची रोल नंबर के बढ़ते क्रम में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की वेबसाइटwww.cgpolice.gov.in  की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अगले चरण हेतु पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 18 जुलाई 2023 से में आयोजित की जाएगी, जिसकी विस्तृत समय-सारिणी पृथक से जारी की जाएगी। रायपुर अगले चरण हेतु पात्र अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 05 जुलाई 2023 के उपरांत पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। उपरोक्त विज्ञापित पदों के लिए की जाने वाली चयन उपरांत नियुक्ति माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश/निर्णय के अध्यधीन होंगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031