रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के गरियाबंद जिलाध्यक्ष के पद पर मुकेश चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। मुकेश चंद्राकर की नियुक्ति युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर एवं प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर की अनुशंसा पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। मुकेश चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि मुकेश चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के युवा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने उनको गरियाबंद जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के गरियाबंद जिलाध्यक्ष बनने पर मुकेश चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष वतन चंद्राकर, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031