राजस्थान के पाली से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक नवदंपती को समाज से बेदखल कर दिया गया है. इसके पीछे वजह ये है कि दूल्हा क्लीन सेवन होकर दाढ़ी रखकर शादी करने पहुंचा था. इसके साथ ही उसने सफेद रंग का साफा पहन रखा था. गौरतलब है कि पाली जिले के चचोड़ी में इंजीनियर अमृत सुथार की शादी 22 अप्रैल को अमृता के साथ हुई थी. शादी के समय दूल्हे ने दाढ़ी रखी हुई थी और सफेद रंग का साफा पहने हुए था. शादी के बीस दिन बाद दोनों को जानकारी मिली कि इसी बात पर पंचो ने उनको समाज से बेदखल कर दिया है. इसके बाद लड़के ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, क्योंकि उसे माफी मांगने के लिए दो महीने का समय दिया गया था. वहीं, इस मामले को लेकर लड़की ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उसने कहा, “श्रीविश्वकर्मा वंश सुथार समाज ने 19 जून की रात पंचायत बुलाई और मौखिक रूप से घोषणा की कि इस परिवार का समाज से बहिष्कार किया”. ‘परिवार मुझे घर में प्रवेश नहीं करने दे रहा है’ पीडि़त लड़की ने आगे कहा, “पंचायत और समाज ने दूल्हे द्वारा शादी की पोशाक को लेकर मेरा और मेरे परिवार का बहिष्कार कर दिया है. इस फैसले से परिवार (मायका) मुझे घर में प्रवेश नहीं करने दे रहा है क्योंकि सुथार समाज ने अपना फैसला उन पर थोप रखा है. मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया जा रहा है”. ‘पंचायत और पंच के खिलाफ एफआईआर हो’ उसने कहा, “मेरा निवेदन है कि पंचायत और पंच (सदस्य) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.” वहीं, अब समाज के लोगों का कहना है कि उन लोगों ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है. समाज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031