जशपुरनगर. तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बगीचा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2 के कार्य में लापरवाही बरतने एवं कार्य नहीं करने पर आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती कान्ती बाई, श्रीमती तारामणी भगत और रोजगार सहायक श्रीमती शीलावती लकड़ा को नोटिस जारी किया हैै। तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बगीचा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने मृत अथवा अन्यत्र रहने वाले मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित किये जाने तथा मतदाता का नाम पता आदि कार्य में संशोधित किये जाने का कार्य 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक डोर-टू-डोर किये जाने का निर्देश है। जिसके तहत्  श्रीमती कान्ती बाई आंगनबाडी कार्यकर्ता ग्राम दुर्गापारा, बी.एल.ओ. मतदान केन्द्र कमांक 89 दुर्गापारा, श्रीमती तारामणी भगत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम सरडीह बी.एल.ओ मतदान केन्द्र कमांक 90 सरडीह-1  एवं श्रीमती शीलावती लकड़ा रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सरडीह बी.एल.ओ. मतदान केन्द्र कमांक 91 सरडीह-2 को  मतदाता सूची संबंधी कार्य डोर-टू-डोर किये जाने के लिए निर्देश किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी महोदय, (रा०) बगीचा द्वारा 17 जून 2023 को मतदान केन्द्र कमांक 89 दुर्गापारा 90 सरडीह-1 एवं 91 सरडीह-2 का किया गया। जिसमें संबंधित कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बगीचा ने उक्त कर्मचारियों के द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अवहेलना करने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारी को प्रस्तावित जाने की बात कही है और अपना जवाब दो दिवस के भीतर प्रस्तुत के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930