बिलासपुर। बाढ़ में फंसे युवक की मदद के लिए वरदान की तरह वायुसेना पहुंची और उसको एयरलिफ्ट कराकर उसकी जान बचा ली। हुआ यूं कि रतनपुर के समीप गिधौरी गाँव निवासी जितेंद्र कश्यप बांध में नहाने गया था और तेज धार में जा फंसा। युवक रात भर पेड़ के सहारे टंगा रहा। लबालब खूँटाघाट बांध में तेज प्रवाह के साथ पानी की मौजूदगी ने सभी को बेबस कर दिया था। लेकिन वायुसेना वरदान की तरह पहुँची और उसको एयरलिफ्ट कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि युवक रात भर से फंसा था। उसे निकालने के लिए वायुसेना से आग्रह किया गया था। हमें ख़ुशी है कि उन्होंने सहयोग दिया, जिससे युवक को बचाया जा सका। युवक सदमे में है, ठीक होगा तो विस्तृत जानकारी लेंगे। साथ ही उसे उपचार के लिए रायपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। (एजेंसी)
बाढ़ में फंसे युवक की मदद के लिए वरदान की तरह पहुंची वायुसेना…किया गया एयरलिफ्ट
Related Posts
Add A Comment


















