रायपुर पुलिस ने शहर के दो स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक थर्ड जेंडर इसे ऑपरेट कर रही थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को इसके मोबाइल से कई सेक्स वर्कर्स की तस्वीरें और जानकारी मिली हैं। ग्राहकों की मिली जानकारी पर कुछ युवकों को भी पकड़ा गया है। शनिवार रात इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से पुलिस को स्पा सेंटर के बारे में इनपुट मिल रहा था कि स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। महिला पुलिस की स्पेशल यूनिट, सिविल लाइन थाने की टीम और एंटी क्राइम सायबर यूनिट, महिला रक्षा टीम ने मिलकर इस छापेमारी को अंजाम दिया।
दोनों सेंटर्स में अवैध गतिविधियों में शामिल 13 लड़कियां पुलिस को मिली। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से मिले मोबाइल जब चेक किए गए तो इनमें देह व्यापार संचालित करने के सबूत मिले। यह लड़कियों की तस्वीरें लोगों को भेजकर इस धंधे में डील किया करते थे। मोबाइल फोन में कई ऐसे ग्रुप भी मिले हैं जिसमें पूरे भारत में देह व्यापार से संबंधित आरोपियों के चैट मिले हैं। इनमें से कुछ बंगाल की लड़कियां शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031