छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक युवक के ऊपर ही 11 केवी की बिजली लाइन गिर गई। जिससे जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई है। वो बाइक से फूल तोडऩे जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा हो गया। जिसके बाद बाइक समेत वो जिंदा जल गया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। सेंद्रीपाली निवासी ताराचंद अग्रवाल(40) की गांव में ही राशन की दुकान है। वह रोज की तरह रविवार सुबह भी गांव के नर्सरी में फूल लेने जा रहा था। उसी वक्त बिजली तार उसके ऊपर टूटकर गिरा। इसके बाद वह झुलस गया और उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। अचानक तार गिरने की वजह से वह बाइक समेत जिंदा जल गया। आस-पास उस समय कोई नहीं था। रोड पर ही युवक और उसकी बाइक धू-धूकर जल रहे थे। कुछ देर बाद जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस और विभाग की टीम पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई थी। घटना के बाद से लोगों में काफी नाराजगी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031