What's Hot

अटल नगर, नया रायपुर। विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में आज दिनांक 17 अगस्त 2020 को तीन कर्मचारी की कोरोना संक्रमित पॉजिटिव होने की पहचान मिली है। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ प्रवीण श्रीवास्तव स्वास्थ्य संचनालय में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ दिव्या चंद्राकर, आर्थिक सांख्यिकी संचनालय में भृत्य के पद पर पदस्थ चांदनी जगत की कोरोना पॉजिटिव पहचान मिली है। जिसमें से सभी संबंधित विभाग के कक्ष को मैसर्स रितु कंपनी द्वारा सैनिटाइज करा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ संचनालय विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि संगठन को उक्त तीनों अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी प्राप्त होने पर इंद्रावती भवन के नियंत्रण कक्ष को तत्काल सेनीटाइज करने कहा गया एवं संबंधित विभाग के कक्ष को 3 दिनों तक 72 घंटे बंद रखने कहा गया है एवं कुछ विभागों द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 30 प्रतिशत कर्मचारियों की रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाने के आदेश की अवहेलना कर रहे विभाग जैसे स्वास्थ्य संचनालय आर्थिक सांख्यिकी संचनालय और स्कूल शिक्षा विभाग इन तीनों विभागों में स्वागत कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया जा रहा है और इत्तेफाक से इन तीनों विभागों से ही कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं।

अत: शासन की गाइडलाइन एवं समान प्रशासन विभाग मंत्रालय के आदेश 30 प्रतिशत ड्यूटी लगाने के पालन करने की मांग संगठन द्वारा की गई है। मांग करने वालों में संघ के जितेंद्र सिंह ठाकुर, सीएल शर्मा, पुरुषोत्तम पमनानी, राजेश वरकड़े, पी.आर. ठाकुर, नवीन अग्रवाल, जयंत यादव, अल्पना दाऊ, मंजू कुजुर गौरी छूरा, सुनील भूमरकर, मुकेश राजपूत, अजय चौहान, आलोक वशिष्ठ, एसएन साहू, राजेंद्र शर्मा आदि पदाधिकारियों ने मांग की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930