बिहार के बेगूसराय में एक स्कूल कैंपस में युवक की संदिग्ध परिस्थति में लाश मिली है. युवक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है. दरअसल तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर मध्य विद्यालय के परिसर में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। शव के पास सल्फास की खाली डिब्बी मिली है और पास ही कोल्ड ड्रिंक का बोतल भी पड़ा हुआ था. मृतक की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र में रहने वाले राजन कुमार के रूप में हुई है. उसकी उम्र महज 23 साथ थी. मृतक राजन कुमार रिफाइनरी में सुपरवाइजर का काम करता था. मृतक के परिजनों ने बताया की राजन कुमार का हसनपुर के किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लगातार उससे वह मोबाइल पर बात भी करता था. वो उससे मिलने भी जाता था. लड़की का ननिहाल पिपरा में है। मृतक युवक का लड़की से दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक राजन सोमवार की शाम करीब 4 बजे घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. राजन के घर नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा लगातार उसकी खोजबीन की जा रही थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031