दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई घटना सामने आ जा रही है. डीएमआरसी के सख्त होने के बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अश्लील घटनाओं का सिलसिला अभी थमा ही था कि बीते दिनों एक किसिंग कपल ने फिर से तहलका मचा दिया और अब एक बार फिर एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दो आंटियों ने एक कपल की अजीबोगरीब हरकत से चिढ़कर उन्हें शर्म और लिहाज का पाठ पढ़ा डाला है.
दरअसल आंटियों का आरोप है कि ये प्रेमी युगल मेट्रो में गलत हरकत कर रहा था. उनकी हरकतें देखकर आंटियों से रहा नहीं गया और उन्होंने कपल को जमकर लताड़ लगा दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल और आंटियां आपस में भिड़ गए हैं. आंटियों ने जब कपल को टोका तो उनको बुरा लग गया और लड़का धमकी भरे अंदाज में उनसे बात करने लगा.
कपल और आंटियों में हुई बहस


वीडियो में आंटी कह रही हैं कि “यह गलत नहीं तो और क्या है? थोड़ी शर्म भी होनी चाहिए.” जबकि इसके जवाब में लड़का कहता है कि “क्यों शर्म करेंगे? क्या कर रहे हैं हम?”. फिर लड़की ने कहा, “हम बस खड़े ही तो हैं.” इसके बाद आंटी बोलती है कि “ऐसे खड़े होते हैं?”. इस बहसबाजी के बीच में आंटी ने कहा, “बड़े बदतमीज़ हो तुम लोग.” इसपर कपल भड़क जाता है और आंटियों को खरी-खरी सुनाने लगता है. आंटियों को कपल के खड़े रहने का तरीका पसंद नहीं आया. दोनों पक्षों में यह बहस काफी देर तक चलती रही. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.
इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने शेयर किया है. इसपर अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज़ सामने चुके हैं. यूजर्स ने आंटियों की दखलअंदाजी को गलत बताया है और कहा कि उन्हें दूसरों के मामले में नहीं पड़ना चाहिए. (abpvlive.com)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31