रायपुर। परमपूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीश्री नरेन्द्र नयन महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 3 जुलाई को श्री गुरु पूर्णिमा व्यास पूजा महोत्सव का आयोजन कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण कुरुद (सिलयारी) में किया गया है। आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम इस प्रकार है-गुरु नगर भ्रमण प्रात: 10 बजे राधाकृष्ण मंदिर, शिष्य परिचय एवं पंजीयन सुबह 11 बजे, दिव्य प्रवचन एवं भक्ति सत्संग दोपहर 12 बजे, गुरु पाद प्राक्क्षालन एवं गुरु पूजा आरती दोपहर 1 बजे, गुरु प्रसादी वितरण दोपहर 3 बजे। इस अवसर पर सेकंड इनिंग धमार्थ आश्रम सिलयारी के साधकगणों द्वारा यह विशेष आग्रह किया गया है कि गुरुपूर्णिमा को समाधान छोड़ समर्पण भाव से मिले कृपया गुरु हेतु वस्त्राभूषण समर्पण साथ न लावें। गुरु पूर्णिमा व्यास महोत्सव को लेकर साधकगण बड़े ही उत्साहित है एवं गुरु दर्शन के लिए इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31