जगदलपुर. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विजय दयाराम के.ने पेंशन प्रकरण तैयार करने में विलंब करने वाले सहायक ग्रेड-2 को निलबिंत किया। तहसील कार्यालय दरभा में पदस्थ  सहायक ग्रेड- 02 (नायब नाजिर) श्री गोपालराम बाघ को कार्यालय के पूर्व कर्मचारी स्वर्गीय श्री सुनील कुमार आचार्य, मृत्यु  13 अपै्रल 2022 को होने के उपरांत उनके पेंशन प्रकरण तैयार करने में अत्यधिक विलम्ब करने के कारण श्री बाघ को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम- 09 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बास्तानार निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031