What's Hot

सक्ती जिले में बाराद्वार के पास सकरेली रेलवे क्रॉसिंग पर ओएचई लाइन के संपर्क में आने से ट्रक में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात को रात करीब 11.30 बजे हुआ। ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रक में टायर लोड था, गाड़ी ओवरलोड थी। जिसकी वजह से यह ओएचई तार से टकरा गई। वहीं ड्राइवर ने किसी तरह से कूदकर जान बचाई है। इस हादसे की वजह से करीब चार घंटे तक हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहा। वहीं नेशनल हाईवे 49 में भी करीब 8 घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। एनएच पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। घटना के बाद रेलवे की इमरजेंसी रिलीफ व्हीकल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक को क्लियर करवाया। अब ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। वहीं हाईवे पर फिर से आवागमन शुरू हो गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31