रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक कल रविवार 2 जुलाई को दुर्ग के मीनाक्षी नगर स्थित चंद्राकर भवन में बुलाई गई थी। बैठक में मुख्य रूप से महासभा के विस्तार, आगामी होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने, महासभा के पदाधिकारियों को दायित्व एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने को लेकर चर्चा की गई।


बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री विजय वर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश सचिव लता चंद्राकर, उपाध्यक्ष सरोज चंद्राकर, दुर्ग जिला के अध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, जिला महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मीना चंद्राकर, भिलाई महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पिंकी चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष कामता चंद्राकर, मंजू चंद्राकर, इला चंद्राकर, सरोज चंद्राकर ममता चंद्राकर, पदमा नायक, किरण वर्मा, रामेश्वरी चंद्राकर, नर्मदा चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, गुमान चंद्राकर, रत्नेश चंद्राकर, जीवन चंद्राकर, आर.के.चंद्राकर एस.के. चंद्राकर, डॉ नंद चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, शिरीष चंद्राकर, अजीत बिजोरा, कमल चंद्राकर सहित महासभा के सभी वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।














