मानसून के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अब अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि भारी वर्षा के साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगा।
बुधवार सुबह से रायपुर सहित कई क्षेत्रों में चिपचिपी गर्मी व उमस से लोग हलाकान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सक्ती में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन क्षेत्रों में हुई बारिश
कुसमी 13 सेमी, लोहांडीगुड़ा-डोंगरगढ़ 7 सेमी, सुकमा-माना-रायपुर 6 सेमी, भैरमगड़-राजनांदगांव-डोंगरगांव 5 सेमी वर्षा हुई। इनके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। यह दक्षिण पश्चिम दिशा की ऊंचाई के साथ झुका है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बारी बारिश भी हो सकती है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ में हो सकती है भारी बारिश…कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













