छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर चलती बस के ऊपर एक पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस का कांच टूट गया। ड्राइवर को मामूली चोटें आईं हैं। हालांकि, बड़ा हादसा टल गया है। इधर, इस हादसे के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे तक मार्ग बाधित रहा। फॉरेस्ट की टीम ने पेड़ को हटाकर मार्ग बहाल किया। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को बस्तर जिले में मौसम बदला। भानपुरी इलाके में तेज हवाएं चली। इसी बीच जगदलपुर से रायपुर जा रही एक यात्री बस जब सोनारपाल के पास पहुंची तो चलती बस पर अचानक एक पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस के सामने का शीशा टूट गया। हालांकि, बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद जैसे-तैसे कर सारे सवारियों को नीचे उतारा गया।
छत्तीसगढ़ : बड़ा हादसा टला… जगदलपुर से रायपुर जा रही यात्री बस पर गिरा पेड़…
Related Posts
Add A Comment



















