क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड्स को भूनकर खाने के ज्यादा फायदे हैं। न सिर्फ इनका टेस्ट बढ़ता है बल्कि, ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इसके अलावा आग पर पकी हुई चीजों को खाने से आपको इनके पोषक तत्व ज्यादा प्राप्त हो सकते हैं। तो, जानते हैं इन फूड्स के बारे में…
आलू भूनकर खाएं
आलू को भूनकर खाना सेहत के लिहाज से ज्यादा फयादेमंद है। दरअसल, आलू को जब आप भूनकर खाते हैं जो इसके कार्ब्स नहीं बढ़ते और इनका रफेज बरकरार रहता है। ऐसे में इसे खाने से पाचन तंत्र तो तेज होता ही है साथ ही डाइजेस्टिव एंजाइम्स को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही ये तरीका कोलेस्ट्रॉल और शुगर वाले मरीजों के लिए भी हेल्दी है।
शकरकंद भून कर खाएं
शकरकंद भून कर खाना इसके स्वाद को ही नहीं बढ़ता बल्कि, ये सेहत के लिए भी कई प्रकार से फायदेमंद है। ये आपके पाचक एंजाइम्स को बढ़ावा देता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाता है। इसके अलावा ये रफेज और फाइबर की मात्रा को भी बरकरार रखता है जिससे आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं।
अमरूद भून कर खाएं
अमरूद को भूनकर खाना आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। ये इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ आपको सर्दी-जुकाम से बचाता है और आप कई मौसमी इंफेक्शन से बचे रह पाते हैं। तो, आपको अमरूद को पकाकर नमक लगाकार खाना चाहिए। ये उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें विटामिन सी से एलर्जी है।
अलसी के बीजों को भून कर खाएं
अलसी के बीजों को भून कर खाना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल इन बीजों में ओमेगा-3 फैट और प्रोटीन होता है और जब आप इन्हें भूनकर खाते हैं तो ये आपके शरीर को सीधेतौर पर फायदा पहुंचता है। इससे आपकी मांसपेशियां तो हेल्दी होती हैं बल्कि बाल भी हेल्दी रहते हैं।
आंवला भून कर खाएं
कुछ लोगों को आंवले से एलर्जी होती है। ऐसे में आप इन्हें भूनकर खा सकते हैं। ये आपके पेट के लिए भी कई प्रकार से फायदेमंद है। तो, आपको करना ये है कि आग पर आंवला पकाएं और फिर इन्हें नमक के साथ खाएं। इसके अलावा आप इसका चोखा बनाकर भी खा सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031