अंबिकापुर में गुरुवार शाम को हुए सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वो भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए अपनी सहेलियों के साथ कैलाश गुफा जा रही थी। कांवडिय़ों के साथ पैदल चलते वक्त एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ कुसमी निवासी 20 वर्षीय युवती सोनिया कुजूर अपनी सहेलियों के साथ गुरुवार को अंबिकापुर के शंकर घाट से जल लेकर कैलाश गुफा जा रही थी। गुरुवार शाम साढ़े 7 बजे युवती अंबिकापुर जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़ेकेला, बाशाझाल के पास पहुंची ही थी कि एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवती सड़क पर जा गिरी और पिकअप का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में युवती की मौत…तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला…
Previous ArticleVIDEO नहीं देखी होगी ऐसी आसमानी आफत! आकाश में बना डरावना मंजर..
Related Posts
Add A Comment


















