रायगढ़ जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक शुक्रवार दोपहर विश्वासगढ़ चर्च के पास से गुजर रहा था इसी दौरान बिजली का हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मामला जूटमिल थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अनिरुद्ध गुप्ता है जो 30 साल का था। युवक मेडिकल दुकान में काम करता था और किसी दुकानदार को दवाई देने जा रहा था। इसी दौरान उस पर हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा और जांच में जुट गई है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : चलती बाईक पर टूट कर गिरा हाईटेंशन तार…युवक की मौत
Related Posts
Add A Comment



















