रायपुर के खमतराई इलाके में एक शख्स ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मरने वाला व्यक्ति एक इस्पात कंपनी में अधिकारी था। घटनास्थल से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, घटना भनपुरी से लगे धन लक्ष्मी नगर इलाके की है। आलोक सिंह (45) यहां अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रह रहा था। उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला आलोक सिंह निको इस्पात नाम की कंपनी में मैनेजनमेंट का अधिकारी था। ये बात भी सामने आई है कि 2 दिन पहले ही इसने संस्थान से इस्तीफा दिया और अब खुदकुशी कर ली।
बताया जा रहा है कि आलोक सिंह को हथियारों का शौक था। उसने उत्तर प्रदेश से ही पिस्टल का लाइसेंस लिया था, जिसे बाद में छत्तीसगढ़ आकर उसने ट्रांसफर कराया था। पिछले 3-4 सालों से रायपुर में ही रहते हुए आलोक कामकाज कर रहा था।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : मैनेजमेंट अधिकारी ने खुद को मारी गोली…दो दिन पहले ही कंपनी से दिया था इस्तीफा…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













