छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज सुबह 50 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे 35 से 40 मजदूर घायल हो गए। हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार हरदी निवासी एक किसान अपनी खेत की रोपाई कराने के लिए पास के गांव सरवानी से लोगों को बुलाया था। सुबह करीब 50 लोग ट्रैक्टर में धान की रोपाई के लिए थरहा लेकर निकले थे। सभी ट्रैक्टर में सवार थे। बारिश के चलते सड़क किनारे गड्ढे और कीचड़ में वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और पलट गया।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : थरहा लेकर निकले लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी…एक की मौत…35 से ज्यादा घायल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














