आजतक आपने कई तरह के बगीचे देखे होंगे। गांव में आम, लीची, जामुन के बगीचे होते हैं। यहां माली से छिपकर फल तोड़ने का जो मजा होता है, वो और किसी चीज में नहीं। शहरों में भी लोग अब बगीचे उगाने लगे हैं। इससे ना सिर्फ ताज़ी हवा मिलती है बल्कि लोगों को शहर में ताजे फल खाने को भी मिल जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सांप के बगीचे के बारे में सुना है? आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां सांप का बगीचा मौजूद है।

जी तरह से आम फलों के बगीचे होते हैं, उसी तरह इस देश में सांप का बगीचा है। बगीचों में पेड़ों पर लटके फल देखकर हर किसी का मन खुश हो जाता है। लेकिन इस बगीचे के पेड़ों पर किसी तरह का फल नहीं लगता। बल्कि इनकी डालियां सिर्फ सांपों से भरी रहती है। हर डाल पर आपको कई सांप नजर आ जाएंगे। सांप का ये बगीचा मौजूद है विएतनाम में। Trại rắn Đồng Tâm (डोंग टैम स्नेक फार्म) नाम के इस बगीचे में पेड़ों पर सिर्फ सांप दिखाई देते हैं।

होती है सांप की फार्मिंग
विएतनाम के Trại rắn Đồng Tâm में सांपों की खेती होती है। जिस तरह से अन्य खेतों में फल, सब्जियां उगाई जाती है, यहां सांप पाले जाते हैं। इस फार्म में औषधीय सामग्री भी उगाई जाती है। जानकारी के मुताबिक़, यहां चार सौ से अधिक प्रकार के जहरीले सांप मौजूद हैं। इनके जहर से दवाइयां बनाई जाती है। साथ ही इनके जहर को काटने के लिए भी एंटीडोज बनाए जाते हैं। डोंग टैम स्नेक फार्म में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। उनके लिए सांप का बगीचा हैरत की बात है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031