बस्तर में इस मानसून की पहली झड़ी लग गई है। दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में पिछले करीब 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। अब मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। यानी 20 जुलाई तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा नारायणपुर जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में भी सुबह से बारिश हो रही है। सुकमा में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जिले के जगरगुंडा-दोरनापाल मार्ग पर स्थित बरसाती नाला उफान पर आ गया है। सड़क के ऊपर से पानी गुजर रहा है। जिससे पिछले कुछ घंटों से मार्ग बंद है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। हालांकि, यात्री बस चालक जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज 19 तारीख को दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में अति भारी बारिश होगी। दंतेवाड़ा जिले में हो रही बारिश की वजह से दंतेवाड़ा-बचेली मुख्यमार्ग पर पातररास-कुम्हाररास के बीच पानी भर गया है। सड़क जलमग्न हो गई है। जिससे मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। इस वजह से गाडिय़ों की लंबे कतारें लग रही हैं।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : भारी बारिश से तरबतर हुआ बस्तर…24 घंटे से गिर रहा लगातार पानी… नदी-नाले उफान पर… दंतेवाड़ा-बचेली मार्ग बंद… आज अति बारिश की चेतावनी…
Related Posts
Add A Comment



















