दुर्ग में एक युवक बाइक सहित नाले में बह गया। लगातार बारिश की वजह से नाले का जलस्तर बढ़ा था। वहां खड़े लोगों ने उसे मना किया था कि नाला मत पार कर, लेकिन वह नहीं माना और पार करने लग गया। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। यह वीडियो सुरजीडीह गांव का है। 2 दिन पहले हुई बारिश के चलती नाले का जलस्तर बढ़ गया था। पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। उसी दौरान वहां पर एक युवक पहुंचा और नाला पार करने लगा। इसके बाद आस-पास खड़े लोग वहीं खड़े रहे। उन्होंने उसे साफ कहा था कि अभी नाला पार करना ठीक नहीं होगा, तुम भी आगे मत जाओ। हम लोग इसी वजह से रोड पर खड़े हैं। मगर वह नहीं माना। वह बाइक लेकर आगे बढ़ गया। उसी दौरान कुछ दूर पहुंचने पर वह अपना संतुलन नहीं बना पाया और बाइक के साथ ही नाले में बह गया।
इधर, राहत की बात ये रही कि युवक बहा जरूर, मगर उसे तैरना आता था। इसलिए उसने खुद की जान बचा ली। वो किसी तरह से नाले के किनारे पहुंच गया।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : बारिश से बढ़ गया था नाले का जलस्तर…लोगों ने किया मना…फिर भी नहीं माना युवक…और हो गया ये हादसा…
Related Posts
Add A Comment



















