मुहर्रम पर आज देश भर में मातमी जुलूस निकाला जा रहा है। इस बीच झारखंड के बोकारो से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बोकारो में मुहर्रम पर निकाले जा रहे तजिया जुलूस हाईटेंशन तार की चपेट में आकर ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में कई लोग बुरी तरह से झुलस गए। करंट की चपेट में आने से अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बोकरो के बेरमो इलाके के खतको में शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग तजिया जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान तजिया 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। जिससे तजिया जुलूस में रखी बैट्री में जोर का ब्लास्ट हुआ और उसके आस-पास आने वाले कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
हादसे के बाद हुआ अफरातफरी का माहौल
इस हादसे से थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 9 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।
हॉस्पिटल में लोगों का हंगामा
हादसे के बाद हॉस्पिटल में कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ। घायलों के साथ पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस नहीं होने और बदइंतजामी के बाद लोगों ने हो-हल्ला भी किया। हालांकि बाद में गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ताजिया में ब्लास्ट, 4 की मौत, कई गंभीर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














