प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 30 जुलाई को अपने मन की बात प्रोग्राम के जरिए देश वासियों के साथ संवाद करेंगे। पीएम मोदी के मन की बात का यह 103वां एपिसोड है। इस कार्यक्रम को सुबह 11 बजे टेलिकॉस्ट किया जाएगा। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहता है।

नियमित रूप से 23 करोड़ लोग सुनते हैं मन की बात कार्यक्रम साल 2014 में शुरू किए गए मन की बात कार्यक्रम को देश की करोड़ों जनता सुनती है। आईआईएम रोहतक के अध्ययन में बताया गया था कि इस कार्यक्रम को 23 करोड़ लोगों ने नियमित रूप से सुना है। जबकि इसके बारे में देश के 98 फीसद लोग जनाते है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होता है।

PM का मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे टेलिकॉस्ट किया जाता है। इस कार्यक्रम ने 30 अप्रैल 2023 को 100 एपिसोड पूरे किए हैं। 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031