गाजियाबाद. होली के दिन हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर मौत की नींद सुला दी. इतना ही नहीं मां को बचाने आई बेटी पर भी हमला कर घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन कर खूनी वारदात की जानकारी दी. हालांकि, आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस आऱोपी की तलाश में जुट गई है.

बता दें कि पूरा मामला अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डीएलएफ एमएम रोड स्थित एक फ्लैट का है. जहां पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े करते हुए झगड़ा किया. इस दौरान पति गुस्से में आपा खो बैठा और घर में रखे चाकू से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. मां पर हमला करता देख बचाने के लिए बेटी दौड़ी. इस दौरान युवक ने बेटी के पेट में चाकू से हमला कर घायल कर दिया.

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आऱोपी पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी. उसके बाद मौके से फरार हो गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. वहीं महिला की बेटी का इलाज जारी है. मृतका की पहचान मीनू (50) के रूप में हुई है. पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. घटना की जांच की जा रही है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31