रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के महासमुंद जिलाध्यक्ष के पद पर देवेन्द्र चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। देवेन्द्र चंद्राकर की नियुक्ति युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर एवं प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर की अनुशंसा पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। देवेन्द्र चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि देवेन्द्र चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के युवा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने उनको महासमुंद जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। आपको बता दें कि देवेन्द्र चंद्राकर का सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में काफी अहम योगदान रहा है। वे विभिन्न पदों पर पदस्थ रहकर अपने दायित्वों का सफल निर्वहन किया है। सामाजिक क्षेत्र में वे सदस्य चंद्रनाहू शिक्षण समिति महासमुंद, अध्यक्ष जिला फ्लाइ एस ब्रीक्स एसोसिएशन, सदस्य प्रदेश रक्तदाता समूह छत्तीसगढ़, संस्थापक देव योग सेवा समिति महासमुंद, उपाध्यक्ष गायत्री मंदिर समिति शीतली नाला महासमुंद, सदस्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महासमुंद के पद पदस्थ है। इसी प्रकार राजनीति के क्षेत्र में कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा वर्ष 2004 से 2007, सदस्य भारतीय जनता किसान मोर्चा महासमुंद वर्ष 2007 से 2011, सदस्य भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ वर्ष 2011 से 2014, महामंत्री भाजपा किसाना मोर्चा महासमुंद, 2014 से 2018, जिला सहसंयोजक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ (वर्तमान)। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के महासमुंद जिलाध्यक्ष बनने पर देवेन्द्र चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष वतन चंद्राकर, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031