रीवा में सावन के चौथे सोमवार के दिन शिव मंदिर देवतालाब में भी भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ उमड़ी हुई है। आज करीब 3 हजार से ज्यादा भक्त इस मंदिर में मौजूद थे। इसी बीच एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मंदिर में बिजली का तार टूट कर गिर गया जिसके चलते 20 से ज्यादा श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। इन्हीं में से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंदिर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, लौर थाना क्षेत्र में आने वाले देवलताब मंदिर के शेड पर बिजली की लाइन का 11 केवी एक तार गिर गया। कुछ भक्त करंट की चपेट में आ गए। जिन भी श्रद्धालुओं ने लोहे की रेलिंग पकड़ी हुई थी वह सभी इस हादसे का शिकार हुए हैं।
BIG BREAKING शिव मंदिर पर गिरा बिजली का तार… आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल… सावन सोमवार को पूजा करने उमड़ी थी श्रद्धालुओं की भीड़…
Related Posts
Add A Comment


















