रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के महासमुंद जिला महासचिव के पद पर ईश्वर चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। ईश्वर चंद्राकर की नियुक्ति महासभा के युवा संगठन के महासमुंद जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर की अनुशंसा पर युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर एवं प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। ईश्वर चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि ईश्वर चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के युवा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने उनको महासमुंद जिला महासचिव की कमान सौंपी है। आपको बता दें कि ईश्वर चंद्राकर का सामाजिक क्षेत्रों में काफी अहम योगदान रहा है। वे विभिन्न पदों पर पदस्थ रहकर अपने दायित्वों का सफल निर्वहन किया है। इसी क्रम में संचालक सदस्य, चंद्रनाहू शिक्षण समिति, प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन रहे है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के महासमुंद जिला महासचिव बनने पर ईश्वर चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष वतन चंद्राकर, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
ईश्वर चंद्राकर बने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के महासमुंद जिला महासचिव, महासभा ने दी बधाईयां…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














