मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 31 अगस्त तक चलेगा
एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संक्षिप्त कार्यक्रम कल 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। मतदान केन्द्रों में 12 एवं 13 अगस्त और 19 एवं 20 अगस्त को विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील भी की है।
जिले में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 तक चलेगा। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने पर आवेदन दिया जा सकेगा। मतदाता सूची में नाम, स्थान, पता आदि गलत होने पर सुधार कराया जा सकेगा। मृत या ट्रांसफर हो गये मतदाताओं का नाम सूची से हटाने का काम भी इस दौरान होगा। नये फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र बनवाने, आधार नम्बर से मतदाता परिचय पत्र को लिंक कराने और दिव्यांग मतदाता के रूप में स्वंय को चिन्हांकित कराने के काम भी संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान किए जाएंगे। नये मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फार्म-6 में आवेदन कर सकेंगे। आधार नम्बर से मतदाता पहचान पत्र लिंक कराने के लिए फार्म-6 बी, मृत या ट्रांसफर हो गये मतदाताओं का नाम हटाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता आदि संशोधन कराने, ट्रांसफर एवं डूप्लीकेट ईपिक प्राप्त करने के लिए फार्म-8 में आवेदन लिए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से भी संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग की वेब साइट www.voters.eci.gov.in पर भी विजिट किया जा सकता है। वोटर हेल्प लाईन एप्प और वोटर हेल्प लाईन नम्बर 1950 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031