रायपुर.

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम, जिला-बिलासपुर
किस्सा तब का जब कलेक्टर थे अजीत जोगी और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल थे स्टूडेंट

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम, जिला-बिलासपुर
  • शक्ति के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि कालेज स्टूडेंट हूं, सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है, तब दर्शनी ने मुख्यमंत्री से उनके कॉलेज जीवन से जुड़ा किस्सा पूछा –

मुख्यमंत्री ने बताया कि हम लोग साइंस कॉलेज में मैथ्स लेकर पढ़े, एक बार हॉस्टल में पंखा नहीं था, हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया, अजीत जोगी जी उस समय कलेक्टर थे, वो आए और हमारी बात सुनी और इस तरह 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई।
युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम, जिला-बिलासपुर

  • जांजगीर-चांपा जिले की युवा भारती देवांगन ने कहा कि मैं बीएससी फाइनल की छात्रा हूं। उसने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने छात्राओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उसने बताया कि कन्या महाविद्यालय जांजगीर का एक मात्र विद्यालय है, यहां कमरो की कमी है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों की संख्या और कमरे की जानकारी ली और कलेक्टर को 4 और कमरे बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही फिजिक्स और जूलॉजी का सत्र शुरू होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031