रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नीरज चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। नीरज चंद्राकर की नियुक्ति महासभा के युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर एवं प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर की अनुशंसा पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। नीरज चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि नीरज चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के युवा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने उनको प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है। विदित हो कि नीरज चंद्राकर वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ता है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर नीरज चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष वतन चंद्राकर, श्रवण वर्मा युवा संगठन राष्ट्रीय सचिव, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031