राज्य के मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए राज्य शासन ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश संबंधी आदेश जारी कर दिया है। पुलिसकर्मियों को सोमवार से साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। आपको बता दें कि शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने निर्देश दिए हैं कि मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सोमवार से साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। बता दें कि यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हाल ही में राज्य के पुलिस कर्मियों को छुट्टी देने की घोषणा के बाद में लिया गया है। सोमवार से रोस्टर प्रणाली को सभी जिलों में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













