Shardiya Navratri 2026 Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मेष, वृषभ समेत सभी राशियों के करियर, नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन का हाल जानें।

Shardiya Navratri 2026 Aaj Ka Rashifal: आज 11 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. पंचांग के अनुसार, आज प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी. हस्त नक्षत्र दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा. चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेंगे. आज राहुकाल शाम 4:36 बजे से 6:05 बजे तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य करने से बचें. आज ग्रहों की चाल राशियों को भी प्रभावित करेंगी. यहां जाने ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज 11अक्टूबर 2026 का राशिफल

आज का मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए नवरात्रि का पहला दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा रह सकता है. किसी नए काम की योजना बना रहे हैं, तो परिवार की सलाह जरूर लें. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. जल्दबाजी में फैसला लेने और बेवजह खर्च करने से बचें.

आज का वृषभ राशिफल

वृष राशि वालों का दिन सामान्य रह सकता है. परिवार के साथ नवरात्रि की पूजा और तैयारियों में समय बीतेगा. किसी करीबी से बातचीत करने पर पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. नौकरी और कारोबार में काम समय पर पूरा करें. खरीदारी में बजट का ध्यान रखें.

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों को पढ़ाई और काम के बीच तालमेल बनाकर चलना होगा. परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो समय का सही इस्तेमाल करें. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में नया प्रस्ताव मिले, तो सोच-समझकर फैसला लें. बातचीत में अपनी भाषा का ध्यान रखें.

आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज घर और काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. नवरात्रि की पूजा के साथ दूसरे जरूरी काम भी पूरे करने होंगे. नौकरी में अधूरे काम टालने से बचें. पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. परिवार में किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है.

आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है. किसी पुराने दोस्त से बातचीत फायदेमंद रहेगी. नौकरी में अनुशासन बनाए रखें और कारोबार में आगे की योजना पर ध्यान दें. परिवार के साथ मां दुर्गा की पूजा करने का मौका मिलेगा. दूसरों की बात भी सुनें.

आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज जरूरी काम पूरे करने का दिन है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. नौकरी में किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर व्यस्तता बढ़ सकती है. रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश करें. पैसों से जुड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें.

आज का तुला राशिफल

तुला राशि वालों को आज अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा. नौकरी और कारोबार में अपनी बात रखने का मौका मिल सकता है. किसी की बात बुरी लगने पर तुरंत जवाब देने से बचें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. बातचीत के जरिए पुराने मतभेद दूर करने की कोशिश सफल हो सकती है.

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को आज अपने जरूरी कामों की प्राथमिकता तय करनी होगी. किसी काम में देरी हो, तो परेशान न हों. नौकरी में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें. कारोबार में पुराने हिसाब-किताब व्यवस्थित कर सकते हैं. परिवार के साथ बहस करने से बचें.

आज का धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज नई योजनाएं बनाने का दिन है. विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना होगा. नौकरी करने वाले अपने कौशल को बेहतर बनाने की कोशिश करें. परिवार के साथ नवरात्रि की पूजा में शामिल हो सकते हैं. खर्च और बचत के बीच संतुलन रखें.

आज का मकर राशिफल

मकर राशि वालों को आज कामकाज के साथ परिवार की जरूरतों का भी ध्यान रखना होगा. नौकरी में मेहनत और अनुशासन से फायदा मिलेगा. कारोबार में पुराने संपर्क काम आ सकते हैं. उधार देने या लेने से पहले सोच लें. परिवार में किसी बात पर असहमति हो, तो शांति से बात करें.

आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज बातचीत और सहयोग का दिन रह सकता है. किसी परिचित से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिले, तो उसे समझकर आगे बढ़ें. कारोबार में सही योजना बनाएं. परिवार के साथ समय बिताएं और पैसों के मामले में जोखिम लेने से बचें.

आज का मीन राशिफल

मीन राशि वालों को आज धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा. पढ़ाई, नौकरी या कारोबार में कोई काम अटक जाए, तो दूसरा रास्ता खोजें. परिवार के किसी सदस्य की सलाह काम आ सकती है. पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें. पूजा-पाठ से मन को शांति मिल सकती है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031