दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के तुलसी गांव में 6 मवेशियों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बीते 3 अगस्त को यहां तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से बिजली की तार भी टूटकर खेत में गिर गई थी। बिजली विभाग ने लाइन को डिस्कनेक्ट नहीं किया था। बिजली की तारें खेत में गिरी हुई थीं। सोमवार सुबह यहां रहने वाला यादव परिवार अपने मवेशियों को चराने के लिए गया था। घास चरते-चरते उसके मवेशी उस खेत की तरफ चले गए जहां पर बिजली की तार टूटकर गिरी थी। अचानक 6 मवेशी तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पशुओं को मरा देख चारागाह ने गांववालों को बुलाया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत सप्लाई को बंद किया। उसके बाद मरे हुए मवेशियों को वहां से हटाया गया।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














