जशपुर जिले में जंगल से लकड़ी लेने गए किसान को हाथियों ने पटक-पटककर मार डाला। हाथियों के हमले में ग्रामीण के शरीर के टुकड़े हो गए हैं। वन विभाग की चेतावनी देने के बाद भी लोग जंगल के अंदर जा रहे हैं और हाथियों के हमले में अपनी जान गंवा रहे हैं। मामला बगीचा वनपरिक्षेत्र के खंताडांड़ का है।
खंताडांड़ गांव में अब्राहम तिर्की सोमवार को लकडिय़ां लाने के लिए जंगल में जाने की बात पत्नी उर्सेला तिर्की से कही। जिस पर पत्नी ने उसे जंगल के अंदर जाने से मना किया। पत्नी के समझाने के बावजूद अब्राहम नहीं माना और जंगल में लकडिय़ां लाने के लिए चला गया। जंगल में अब्राहम का सामना हाथियों से हो गया। हाथियों ने उसे पटक-पटककर मारा और फिर उसके शरीर को कुचल दिया, जिससे उसके शव के टुकड़े हो गए। शव के हाथ-पैर भी अलग हो गए। जब पति काफी देर तक नहीं लौटा, तो पत्नी ने गांववालों को ये बात बताई। गांववालों ने जंगल में जाकर देखा, तो किसान की क्षत-विक्षत लाश दिखाई दी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
छत्तीसगढ़ : जंगल से लकड़ी लेने गए किसान को हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला…दो टुकड़ों में बंट गया शरीर.. हाथ-पैर भी हुए अलग…
Previous Articleछत्तीसगढ़ : खेत में करंट… 6 मवेशियों की मौत
Related Posts
Add A Comment



















