रायपुर. राज्य सरकार 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि नामांकित किए गए हैं। मुख्य अतिथियों में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, मंत्रीगण, संसदीय सचिवों, विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। नामांकित नामों के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरगुजा और बस्तर मंे आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।  विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर जिले में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री रविन्द्र चौबे, कबीरधाम (कवर्धा) में वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायपुर में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सुकमा में उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, कोरबा में राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भंेड़िया, कोण्डागांव में आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री मोहन मरकाम, रायगढ़ जिले में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुंगेली जिले में ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, बलरामपुर-रामानुजगंज में संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज, महासमुन्द में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव, बेमेतरा जिले में संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे, कांकेर जिले में संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी,  कोरिया जिले मंे संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिले में संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय, राजनांदगांव जिले में विधायक श्री दलेश्वर साहू विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
इसी प्रकार गरियाबंद जिले में विधायक श्री अमितेष शुक्ल, सक्ती जिले में विधायक श्री रामकुमार यादव, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विधायक श्री के.के. धु्रव, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले में विधायक श्री गुलाब कमरो विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जशपुर जिले में विधायक श्री विनय कुमार भगत, धमतरी जिले में विधायक श्री डॉ. श्रीमती लक्ष्मी धु्रव, दंतेवाड़ा जिले में विधायक श्री देवती कर्मा, नारायणपुर जिले में विधायक श्री चंदन कश्यप, सूरजपुर जिले में विधायक श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विधायक श्री यशोदा वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विधायक श्री उत्तरी गणपत जांगड़े और बीजापुर जिले में विधायक श्री विक्रम मण्डावी विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31