राजनांदगांव । खेत-बाड़ी में खाद का छिड़काव करते समय करंट लगने से बुजुर्ग किसान दंपती की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना शहर से लगे ग्राम सुरगी की है। जहां बुजुर्ग किसान योगूराम साहू (60 वर्ष) अपनी पत्नी पार्वती बाई (55 वर्ष) के साथ घर के पीछे खेत-बाड़ी में खाद का छिड़काव करने गए थे। किसान की बाड़ी में कुआ है, जिसमें मोटर पंप लगा है। इसी पंप का सर्विस तार टूटकर झूल रहा था। खाद छिड़काव करते हुए किसान योगूराम करंट की चपेट में आ गया। पति को देख पार्वती बाई बचाव के लिए दौड़ते आयी और वो भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले पर सुरगी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
सुरगी पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की शाम करीब साढ़े-पांच से छह बजे की है। लेकिन गांव में किसी को इसकी कोई खबर नहीं थी। किसान दंपती मृत अवस्था में खेत पर ही पड़े थे। शाम करीब सात बजे खैरागढ़ में शादी होकर गई मृतक योगूराम साहू की बेटी ने गांव में ही रहने वाली बड़ी बहन को फोन कर माता-पिता की जानकारी ली। बताया कि लगातार फोन करने पर भी दोनों फोन उठा नहीं रहे हैं। इसके बाद गांव में रहने वाली मृतक योगूराम की बेटी ने अपने पति महेश साहू व भतीजे लोकेश साहू को घर भेजा।
दामाद महेश साहू ने बताया कि दोनों खाद लेकर खेत गए थे। जब महेश अपने ससुराल पहुंचा तो घर पर बिजली बंद थी। घर के पीछे खेत-बाड़ी में पहुंचा तो दोनों की लाश खेत में पड़ी थी। इसके बाद महेश ने ग्रामीणों के माध्यम से सुरगी पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही सुरगी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और किसान दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को गमगीन माहौल में किसान दंपती का दाह संस्कार किया गया। सुरगी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतक योगूराम साहू की चार बेटियां है। सभी बेटियां शादी होकर ससुराल चली गई है। किसान दंपती अपने घर पर रहते थे। चार बेटियों में एक बेटी सुरगी में ही रहती है। घटना वाले दिन शादी होकर खैरागढ़ गई मंझली बेटी माता-पिता से बात करने के लिए लगातार फोन कर रही थी। जब डेढ़-दो घंटे बाद भी फोन का कोई जवाब नहीं मिला तो बेटी ने सुरगी में रहने वाली बहन से बात की। तब उसने बताया गया कि दोनों खेत में खाद डाल रहे होंगे। फिर भी पति महेश साहू व भतीजे लाेकेश को जानकारी लेने भेजा। तब जाकर दोनों की मौत की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को हुई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31