छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग के श्री रामदेव बाबा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में दिनाँक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक श्री गंगाधर शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया है, कथा से पहले आज 9 अगस्त को बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कथा व्यास आचार्य डॉ. विक्रांत जी महाराज के मुखारविंद से शिवमहापुराण का वाचन किया जाएगा। कथा शुरू होने से पूर्व श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर से कथा स्थल रामदेव बाबा मंदिर, गंजपारा तक एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सत्तीचौरा से प्रारंभ होकर गंजपारा होते हुए कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं जल से भरा कलश सिर पर रखकर चल रही थी। कथा स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास आचार्य डॉ. विक्रांत जी महाराज नेअमृतमयी शिव महापुराण कथा के महात्म्य से श्रद्धालुओं को जीवन का मर्म समझाया। उन्होंने श्रीरामचरित मानस में वर्णित शिव की महिमा को बताया। कहा, जिसके साथ शिव हैं, शक्ति भी उसी के पास होती है। महाकाल का पूजन और ध्यान अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करने वाला होता है। उन्होंने शिव पूजन किए जाने की वजह, विधि और पूजन के लिए प्रयोग किए जाने वाले जल, बेलपत्र, धतूरा आदि के बारे में जानकारी दी। शिशु शुक्ला ने बताया कि दुर्ग में पहली बार होने जा रही श्री गंगाधर शिवमहापुराण कथा दिनाँक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री रामदेव बाबा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में होगी, धर्मप्रेमियों के बैठने लिए मन्दिर परिसर में उचित व्यवस्था की गई है, कलश यात्रा में योगेन्द्र शर्मा बंटी, मोना दिनेश शर्मा, तरुण पांडेय, दीपक यादव, कविता अजय शर्मा, सरिता राजेश शर्मा, अनिता नवल अग्रवाल अग्रवाल, नीलू दीपक पंडा, शिशु शुक्ला, सरोज जोशी, मनोज यादव, राजेन्द्र गुप्ता, सुजल शर्मा, वाशु शर्मा, राकेश गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, उमाकांत देशमुख, रमाकांत देशमुख, हरीश सिन्हा ललिता सिन्हा, शिव सिन्हा रुकमणी सिन्हा एवं सैकड़ो शिवभक्त उपस्थित हुए.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031