जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक फहराएंगे तिरंगा
रायपुर. प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रदेश की जनता के नाम संदेश देंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
इसी तरह उप मुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा में, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल रायगढ में ध्वजारोहण करेंगे। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
इसी तरह संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी कांकेर में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। संसदीय सचिव श्री यू.डी.मिंज जशपुर में, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े कोरिया में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी, संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक श्री बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक श्री चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक श्री रामकुमार यादव सक्ती, विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक श्री विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031