तारा और सकीना की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। वर्ष 2001 में आई गदर फिल्म का सीक्वल गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गदर 2 को दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है। पहले दिन गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। सिनेमा हॉल्स के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गदर 2 को देखने के लिए भीड़ के रूप में सुनामी आई है। लोगों में इस फिल्म को देखने का अलग की जुनून देखने को मिल रहा है।

बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत देश के कई राज्यों में गदर2 धूम मचा रही है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे गदर 2 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में गदर2 का क्रेज और देखने को मिल सकता है। वीकेंड के साथ-साथ 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस भी आ रहा है। ऐसे में गदर2 का क्रेज और देखने को मिल सकता है।

सोशल मीडिया में पर गदर 2 (Gadar 2) की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग ब्लैक में टिकट खरीदकर गदर 2 (Gadar 2)  देखने जा रहे हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां देखा जा सकता है कि तारा और सकीना का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां, एक सिनेमा हॉल के बाहर कुछ लोग ब्लैक में टिकट खरीद रहे हैं। वीडियो आगरा का बताया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि OTT के जमाने में थियेटर के बाहर ब्लैक में बिक रही टिकट, आगरा में #Gadar2 का ज़बरदस्त क्रेज़।

ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग ट्रैक्टर और ट्रक लेकर सिनेमा हॉल में पहुंचे हैं। इस वीडियो में लोग नारेबाजी भी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सिटी सेंटर मॉल का बताया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031