आयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अगले साल जनवरी के अंत में राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बीच समय समय पर राम मंदिर के कार्य से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष चंपत राय ने शनिवार को राम मंदिर के गर्भ गृह की तस्वीर जारी की। उन्होंने अपने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुये लिखा, “श्री राम मंदिर के गर्भगृह की छत।“


दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम लला का भव्य व दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य अविरल है जारी। वीडियो में देखा जा सकता है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य कैसे चल रहा है। राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे तल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मूर्तिकार मंदिर के खंभों पर मूर्तियां बनाने में लगे हुए हैं। मंदिर में एक परिक्रमा पथ भी बनाया गया है। राम मंदिर को नागरशैली में बनाया जा रहा है।


बता दें कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद केंद्र सरकार ने एक ट्रस्ट का गठन किया था। इसके बाद मंदिर के निर्माण की तैयारियां शुरू की गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2020 में राम मंदिर निर्माण की नींव रखी थी। तब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे थे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले वर्ष जनवरी में अयोध्या में भव्य मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक निमंत्रण भेजा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण करवा रहे इस ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने यह जानकारी दी। पत्र में कहा गया है कि यदि प्रधानमंत्री इस समारोह में शामिल होते हैं तो विश्वभर में देश की छवि और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि निमंत्रण पत्र में इस समारोह के लिए 15 से 24 जनवरी के बीच की तिथियां दी गई हैं परंतु कार्यक्रम की तिथि प्रधानमंत्री की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। राय ने बताया कि समारोह के लिए 10,000 लोगों को निमंत्रण भेजा जाएगा। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031