जिला स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन एस.एन.जी. विद्यालय सेक्टर 4 भिलाई में महिला योगासना स्पोर्ट्स समिति की अध्यक्ष मनोरमा पांडे जी,सुधा सोनी, उद्धव राम साहू एवं संदीप गुप्ता नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित यादव एसआई दुर्ग,विशिष्ट अतिथि बाबू सर अध्यक्ष एस एन जी विद्यालय सेक्टर 4 भिलाई, श्रीमती कुमुदिनी श्रीवास्तव समाजसेवी,मेजर सिंह सचिव छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने ट्रेडिशनल,आर्टटिस्टिक,रिदीमिक योग की सभी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अनूप बंसल जी भारत स्वाभिमान सह राज्य प्रभारी छग थे। विशिष्ट अतिथि श्री रमेश श्रीवास्तव,श्रीमती डॉक्टर मानसी गुलाटी स्त्री रोग विशेषज्ञ,सुमन भारती उपस्थित थे।अध्यक्षता श्री ऊधो राम साहू जी दुर्ग योग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को मेडल,व प्रशस्ति प्रदान किया गया।कार्यक्रम के निर्णायक श्री हितेश तिवारी,लिली सोनी,रोशनी रॉय,पूजा देवांगन,मालती साहू,मधुस्मिता पंडा,डिलिमा मजूमदार,तीरथ यादव,धीरेंद्र वर्मा व कार्यक़म का संचालन करने वाले योगी पंकज यादव को भी अतिथियों ने सम्मानित किया।कार्यक्रम के सरंक्षक श्री जयंत भारती जी ने भारत सरकार के योगासन भारत के विषय मे प्रतिभागि खिलाड़ियों व पालकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी । प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपादित करने में महिला योग समिति से आरती शर्मा ,संदीप ,मेघेश सोनी,तिजऊ राम साहू व योग परिवार दुर्ग-भिलाई की महिलाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की समापन की घोषणा व आभार प्रदर्शन श्री ऊधो राम साहू जी ने किया।उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी श्री खिलेन्द्र साहू ने प्रदान की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31