भारत के सबसे फेमस एक्टरों में शुमार अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन गए है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने डॉक्यूमेंट की फोटो भी शेयर की है। अबतक अक्षय कुमार कनाडा के नागरिक थे। कनाडा की नागरिकता होने के कारण उन्हें कई बार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। वहीं अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है। इसमें उन्होंने बताया कि वो फिर से भारतीय नागरिक बन गए है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार को कई बार कनाडा की नागरिकता को लेकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता था। इस संबंध में अक्षय कुमार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र की एक तस्वीर साझा की। 55 वर्षीय अभिनेता ने कहा, दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद। अक्षय ने पहले कहा था कि 1990 के दशक में वह अपने करियर के बुरे दौर से गुजरे थे और उस दौरान उन्होंने लगातार 15 से अधिक फ्लॉप फिल्में दीं थीं, जिसके बाद उन्हें कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान नहीं करने के बाद उनकी नागरिकता जांच के दायरे में आ गई थी। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गैर-राजनीतिक साक्षात्कार लेने के बाद यह मामला भी बहस का विषय बन गया था। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में अक्षय कुमार ने बताया था कि वो जल्द ही भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई करेंगे। उनके पास अब भारतीय पासपोर्ट है और भारतीय नागरिक बने है। बता दें कि इन दिनों अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म ओएमजी 2 में दिख रहे है। इस फिल्म में अक्षय धमाल मचाते दिख रहे है। ये फिल्म 11 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल निभा रहे है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31