कोरोना संकट बचने के उपायों के बीच लोग गणेश चतुर्थी की तैयारी में जुटे हैं। उनकी कृपा पाने के लिए उन्हें उनकी मनपसंद मिठाइयों का भोग लगाते हैं। आपको पता ही होगा कि ऐसी मान्यता है कि गणेश जी यानि गणपति बप्पा को बेसन के लड्डू बहुत पसंद हैं। ये उनकी पसंद की जाने वाली मिठाइयों में से एक है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है की कैसे स्वादिष्ट बेसन के लड्डू घर में बनाये।
सामग्री:-2 कप बेसन, 1 कप चीनी पाउडर, 1/2 कप घी, 5-7 बादाम, 5-6 काजू, 2-4 हरी इलायची
बनाने की विधि:- काजू और बादाम को बारीक-बारीक काट लें, हरी इलायची का छिलका निकालकर दानों को थोड़ा मोटा पीस लें। बेसन को अच्छी तरह से छान लें। कड़ाही को गरम करें, उसमें घी डालें और बेसन को मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट भूनें। आंच को और कम करें अब बेसन को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब बेसन अच्छी तरह से भुन जाता है तो बहुत सोंधी-सी महक उठती है। बेसन को भुनने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है। ध्यान रखें की बेसन जलने नहीं पाए इसके लिए बेसन को बराबर चलाते रहना होता है। अब बेसन में कटे हुए मेवे मिलाएं और लगभग 30 सेकेंड के लिए और भूनें। आंच को बंद कर दें और कड़ाही को आंच पर से हटा लें। आंच से हटाने के बाद भी थोड़ी देर के लिए आप को बेसन को चलाना होगा जिससे की बेसन जलने नहीं पाए। बेसन को थोड़ा सा ठंडा होने दें। जब बेसन हल्का गुनगुना गरम हो तो उसमें पिसी हुई शक्कर और कुटी हुई इलायची को अच्छी तरह से मिलाएं। लगभग 1 बड़ा चम्मच बेसन का मिश्रण हथेली में लेकर उसे दूसरे हाथ की उंगलियों की सहायता से गोल करें और लड्डू का आकार दें। अब बेसन के लड्डू तैयार हैं। आप चाहें तो इनको महीने भर तक बिना फ़्रिज़ के रख सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान…
लड्डू बनाने के लिए थोड़ा दरदरा बेसन बहुत अच्छा होता है, और आमतौर पर बाजार में बेसन के लड्डू के नाम से आसानी से मिल जाता है। लेकिन अगर आपको लड्डू वाला बेसन नही मिल रहा है तो परेशान न हों। 1 कप बेसन में 1 बड़ा चम्मच सूजी मिलाकर भी बेसन के लड्डू तैयार कर सकते है। लड्डू उतने ही स्वादिष्ट बनेगें। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930