रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के अथक प्रयास से क्षेत्रवासियों को कई सौगातें मिलने वाली है। कल 20 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का महासमुंद दौरा है। इस दौरान वे हितग्राहियों को राशि वितरण के साथ-साथ भूमिपूजन, लोकार्पण एवं शुभारंभ करेंगे। आपको बता दें कि महासमुंद विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर समय-समय पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराते रहते है। श्री चंद्राकर के इसी प्रयास का परिणाम है कि कल क्षेत्रवासियों को कई सौगातें मिलने जा रही है। हाईस्कूल मैदान महासमुंद में कल दोपहर 12 बजे से आयोजित राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं का राशि वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छग शासन एवं अतिविशिष्ट अतिथि चरणदास महंत अध्यक्ष छग विधानसभा, टीएस सिंहदेव उपमुख्यमंत्री छग शासन, अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू मंत्री गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, कृषि विकास एवं किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी, विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक बैज सांसद बस्तर लोकसभा एवं मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, डॉ. शिवकुमार डहरिया, अनिला भेडिय़ा, जयसिंह अग्रवाल, गुरु रुद्रकुमार, उमेश पटेल, अमरजीत भगत, मोहन मरकाम, चुन्नीलाल साहू, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, द्वारिकाधीश यादव, किस्मतलाल नंद, देवन्द्र बहादुर सिंह, उषा पटेल, राशि त्रिभुवन महिलांग मंचासीन रहेंगे। कार्यक्रम की कड़ी में हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना गैर अनुसूचित क्षेत्र शामिल है। इसी प्रकार भूमिपूजन, लोकार्पण एवं शुभारंभ की कड़ी में नवीन तहसील एवं अनुविभागीय कार्यालयों का शुभारंभ, पशु चिकित्सा विभाग के मोबाइल वेटनरी यूनिट योजना का शुभारंभ, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन महासमुंद का भूमिपूजन, एवं जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031