टीवी शो अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है. शो में दिखाया जा रहा है, अनुपमा की बेटी पाखी घरेलू हिंसा का शिकार हो गई हैं. शो में पाखी और अधिक की लव मैरिज हुई थी. दोनों के बीच बहुत प्यार था. हालांकि, धीरे-धीरे उनके बीच अनबन शुरू हुई और अधिक का गुस्सा इस हद तक पहुंच गया कि वो पाखी को मारने लगा. अधिक पाखी को थप्पड़ मारता है. उसके साथ गलत व्यवहार करता है. पाखी ये बात घर में सभी से छुपाए रखती है. लेकिन जब अधिक दूसरी बार पाखी को थप्पड़ मारता है तो अनुपमा देख लेती है. इसके बाद घर में खूब हंगामा होता है. वनराज, अधिक को खूब डांटता है. सभी पुलिस में जाने की बात करते हैं. हालांकि, पाखी अधिक के खिलाफ एक्शन नहीं लेना चाहती. वो सभी को बोल देती है कि वो अधिक से प्यार करती है और इस रिश्ते को एक मौका और देना चाहती है. वहीं बर्खा अधिक को समझाती है और कहती है कि माफी मांग लो वर्ना तुम्हें जेल जाना पड़ेगा. इसके बाद अधिक माफी मांगने का ड्रामा करता है. वो घुटने पर बैठकर पाखी से माफी मांगता है. वहीं पाखी उसे माफ कर देती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज शाह फैमिली में जाकर सभी के साथ ये बात डिस्कस करेगा. जिसे सुनकर डिंपी कहती है कि अधिक ऐसा नहीं है. गलती पाखी की ही होगी इसीलिए वो अधिक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है. वहीं अनुपमा कहती है कि स्वीटी तू चाहे जितनी मिन्नते कर ले और अधिक तू चाहे जितना भी माफी मांगने का नाटक कर ले, ये मां वो ही करेगी जो इसे करना चाहिए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930